स्कूल में दो शिक्षकों में नोकझोंक ग्रामीणों ने बीईओ को बनाया बंधक

Updated at : 12 Apr 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में दो शिक्षकों में नोकझोंक ग्रामीणों ने बीईओ को बनाया बंधक

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ भी की नारेबाजी हाजीपुर : सदर प्रखंड क्षेत्र के सेंदुआरी स्थित राजकीय मध्य विधालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गया़ जब स्कूल के दो शिक्षक गुटबाजी को लेकर आपस में भीड़ गये. स्कूल में हो रहे हंगामे की सूचना मिलते […]

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ भी की नारेबाजी
हाजीपुर : सदर प्रखंड क्षेत्र के सेंदुआरी स्थित राजकीय मध्य विधालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गया़ जब स्कूल के दो शिक्षक गुटबाजी को लेकर आपस में भीड़ गये. स्कूल में हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के समीप हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया.
जिसके कारण हाजीपुर-महुआ मुख्यमार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया. वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर दोनों शिक्षक आपस में हाथापायी करने लगे थे. पटना से आने वाले शिक्षक संजय कुमार शर्मा और स्थानीय शिक्षक मनोज कुमार के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच नोंक-झोंक की तीव्रता भी बढ़ गयी.हालांकि स्कूल के दो शिक्षकों के बीच उत्पन्न हुए विवाद और नोंक-झोंक की खबर स्थानीय लोगों को होते ही स्कूल परिसर में काफी भीड़ जुट गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाजीपुर पूर्वी भी वहां पहुंचे़ घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने बीइओ को भी बंधक बना लिया और वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे.
इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की.ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन शिक्षकों की गुटबाजी के कारण उक्त स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पाती है, ऐसे में ग्रामीणों ने स्कूल में पदस्थापित स्थानीय शिक्षकों को हटाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय शिक्षकों की मनमानी के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित होने के कारण,उनका भविष्य भी चौपट हो रहा है.
उधर सदर थानाध्यक्ष ने मामले को लेकर आक्रोशित होकर सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाया-बुझाया,उसके बाद लोग शांत हुए और उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पुन: प्रारंभ हो सकी.
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
सेंदुआरी मिडिल स्कूल में दो शिक्षकों के बीच उग्र विवाद होने के बाद स्थानीय कुछ लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर रहे थे. सूचना पर सदर पुलिस पहुंची,और लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें किसी तरह शांत कराया गया, फिर हाजीपुर-महुआ मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. वहीं आक्रोशित लोगों ने इस दौरान स्कूल में पहुंचे बीइओ हाजीपुर पूर्वी श्रीशेखर को भी बंधक बना लिया था.
चितरंजन ठाकुर,सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन