हादसे में घायल वृद्ध की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Updated at : 11 Apr 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में घायल वृद्ध की मौत, लोगों ने लगाया जाम

दामाद के यहां चेहराकलां गांव साईकिल से जाने के क्रम में हुआ था हादसा चेहराकलां : कटहरा ओपी क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर झापस चौक चेहराकलां के समीप अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की मौत हो गई. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर घंटों […]

विज्ञापन

दामाद के यहां चेहराकलां गांव साईकिल से जाने के क्रम में हुआ था हादसा

चेहराकलां : कटहरा ओपी क्षेत्र के महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर झापस चौक चेहराकलां के समीप अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की मौत हो गई. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने घटना स्थल पर सड़क जाम कर घंटों आवागमन बाधित कर दिया . सोमवार को महुआ- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर झापस चौक चेहराकलां के समीप एक अज्ञात बाइक की टक्कर से महुआ थाना क्षेत्र के गोपालपुर जिलवारा निवासी 65 वर्षीय कुनकुन राय गंभीर रूप से घायल हो गये थे . उन्हें ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल अस्पताल महुआ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. घायल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया था.
दुर्घटना में घायल कुनकुन राय का इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत होने की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए. लोगों ने मंगलवार को महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को झापस चौक चेहराकलां के समीप जाम कर दिया. लगभग तीन घंटे आवागमन बाधित रहा. कटहरा ओपी प्रभारी राकेश रंजन द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराकर उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्रारंभ कराया गया.
सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने इस दौरान सड़क पर आगजनी भी की. दूसरी ओर टक्कर मारने वाला बाइक सवार गंभीर रूप जख्मी होने के बावजूद फरार हो गया था.
क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत से आक्रोशित लोगों को शांत कराकर आवागमन आरंभ करा दिया गया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है.साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.
राकेश रंजन, प्रभारी,कटहरा ओपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन