हत्या मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू

Updated at : 11 Apr 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू

साइन : गांव स्थित रामदेव प्रसाद शाही किसान सेवा केंद्र सह पेट्रोल पंप पर हुई पंप कर्मी आदित्य प्रकाश शाही की गोली मारकर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. सूत्रों के सनुसार मृतक पंपकर्मी के मौसेरे भाई ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में उल्लेख किया है कि सोमवार […]

विज्ञापन

साइन : गांव स्थित रामदेव प्रसाद शाही किसान सेवा केंद्र सह पेट्रोल पंप पर हुई पंप कर्मी आदित्य प्रकाश शाही की गोली मारकर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. सूत्रों के सनुसार मृतक पंपकर्मी के मौसेरे भाई ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में उल्लेख किया है कि सोमवार की रात्रि आदित्य पंप पर था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे. गाड़ी में तेल भराया. पैसा मांगने पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें आदित्य की मौत हो गयी. उधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप संचालक सुमित कुमार शाही के बयान पर भी अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. मंगलवार की दोपहर दो बजे से रात के 9 बजे तक परिजन और आक्रोशित लोग सड़क जाम में डटे हैं. समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हटाया जा सका था, हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से जाम हटाने के लिए लगातार आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन