दुकानदार को मारपीट कर किया घायल

Updated at : 11 Apr 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानदार को मारपीट कर किया घायल

हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के मोहब्तपुर गांव में सोमवार की देर रात एक दुकानदार को दुकान से सामान नहीं देने पर कुछ युवकों ने दुकानदार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर हालत देख परिजनों ने दुकानदार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के मोहब्तपुर गांव में सोमवार की देर रात एक दुकानदार को दुकान से सामान नहीं देने पर कुछ युवकों ने दुकानदार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर हालत देख परिजनों ने दुकानदार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घायल 60 वर्षीय मो. रशीद गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला बताया गया.

घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात दुकानदार मो. रशीद अपनी दुकान बंद कर जैसे की दुकान से बाहर निकलने लगा इसी दौरान उक्त गांव के ही तीन से चार की संख्या में आये कुछ युवकों ने दुकानदार से सामान मांगा, जहां दुकानदार ने उन युवकों से कहा कि दुकान बंद हो चुकी है. इसी बात को लेकर युवकों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन