शाहपुर गांव में केंद्र से आये कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान

महनार : महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत के शाहपुर गांव में केंद्र से आये स्वच्छता कर्मियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत अहले सुबह सुबह जब चाचा चाची, भैया भाभी खुले में शौच जाना बंद करो. जैसे अनगिनत नारों से शाहपुर गांव का दलित टोला गुंजायमान हुआ, तो सोये हुए लोगों के भी आंखें […]
महनार : महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत के शाहपुर गांव में केंद्र से आये स्वच्छता कर्मियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत अहले सुबह सुबह जब चाचा चाची, भैया भाभी खुले में शौच जाना बंद करो. जैसे अनगिनत नारों से शाहपुर गांव का दलित टोला गुंजायमान हुआ, तो सोये हुए लोगों के भी आंखें अनायास ही खुल गयी. सभी बिस्तर छोड़ आ रही आवाज की तरफ जाकर देखा तो भौचक रह गये. अलग अलग टोली में उजले ड्रेस व टोपी पहने स्वच्छता कर्मियों में महिला द्वारा महिला को तथा पुरुषों की टीम पुरुष वर्ग को समझा रहे थे कि खुले में शौच न करें. इससे तरह-तरह की बीमारियां होती है.
उसके बाद उक्त लोगों ने पंचायत की मुखिया संगीता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह, संजय सिंह और जीविका कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित कर लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले भिन्न भिन्न बीमारियों के बारे में समझाया. जिन परिवारों में अबतक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है,
उन्हें शौचालय बनवाने के तौर तरीकों से अवगत कराते हुए मिलने वाले सरकारी सहायता के बारे में बताया. बैठक को मुखिया संगीता सिंह, खन्ना सिंह ने संबोधित करते हुए पंचायत के लोगों को शौचालय बनाने में हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए पंचायत को खुले में शौच से होने वाले बीमारियों से मुक्ति पाने की लोगों से अपील की. बैठक की समाप्ति के बाद पंचायत में उक्त लोगों द्वारा स्वच्छता जागरूकता जुलूस निकाला गया. उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह, देवनाथ सिंह, मुरारी सिंह आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




