घायल एक युवक की पीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत

लालगंज नगर : करताहां थाना क्षेत्र में हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की पीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कर्ताहां थाने के मंसा ब्रह्म स्थान के समीप लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह हाजीपुर की ओर से […]
लालगंज नगर : करताहां थाना क्षेत्र में हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की पीएमसीएच में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कर्ताहां थाने के मंसा ब्रह्म स्थान के समीप लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह हाजीपुर की ओर से आ रहे एक सरिया लदे ट्रक ने लालगंज की ओर जा रहे पैशन प्रो बाइक पर सवार दो में से एक को बुरी तरह रौंद डाला था. वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक बाल बाल बच गया था.
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल किशोर 13 वर्षीय अमन को लालगंज स्थित रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था.जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उसके पैर भी काटे, लेकिन फिर भी अमन को नहीं बचाया जा सका. उधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटे भर के लिए लालगंज-हाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया था.
घटना की जानकारी मिलते ही कर्ताहां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी,मौके पर मौजूद लोगों से पुलिस ने घटना की विस्तार से जानकारी ली.साथ ही पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




