11 जून, 2016 को ईडी ने प्राचार्य को किया था गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2018 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
11 जून, 2016 को ईडी ने प्राचार्य को किया था गिरफ्तार

हाजीपुर : इंटर टॉपर घोटाले को लेकर वैशाली के भगवानपुर कीरतपुर स्थित विशुनराय कॉलेज वर्ष 2016 में सुर्खियों में रहा था. बच्चा राय पर इंटर के परीक्षार्थियों से रिश्वत लेकर टॉप कराने का आरोप लगा था. इस सिलसिले में छह जून 2016 को पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी . इसके […]

विज्ञापन

हाजीपुर : इंटर टॉपर घोटाले को लेकर वैशाली के भगवानपुर कीरतपुर स्थित विशुनराय कॉलेज वर्ष 2016 में सुर्खियों में रहा था. बच्चा राय पर इंटर के परीक्षार्थियों से रिश्वत लेकर टॉप कराने का आरोप लगा था. इस सिलसिले में छह जून 2016 को पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी . इसके बाद इंटर घोटाला की जांच कर रही एसआईटी ने उनकी संपत्ति को जब्त करने का ब्योरा आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दिया था. एसआईटी ने बच्चा राय की आय से अधिक संपत्ति को जब्त करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई को पत्र लिखकर ब्योरा सौंपा था. एसआईटी चीफ पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बच्चा राय पर आय से अधिक संपत्ति रखने के साथ उस पर संपत्ति का रिटर्न नहीं भरने का आरोप जांच में पाया था.

उन्होंने बच्चा राय पर अवैध तरीके से दो करोड़ से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप पाया था. इसके बाद 11 जून, 2016 को प्राचार्य बच्चा राय को ईडी की टीम ने कॉलेज के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया था. 16 जून 2016 को ईडी की टीम ने बच्चा के घर पर
छापेमारी की थी.
नकद व ज्वेलरी की थी बरामद
जेल में बंद घोटाले के मुख्य आरोपित और इस कॉलेज के प्रिंसिपल बच्चा राय के वैशाली के भगवानपुर थाने के कीरतपुर गांव स्थित घर से पटना एसआईटी की टीम ने 20 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी और एक लाख 32 हजार रुपये नकद बरामद किया था. इसके अलावा टीम ने छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद किये थे. बच्चा राय की पत्नी संगीता राय उर्फ संगीता सिन्हा के कीरतपुर राजा राम गांव स्थित उसके आवास पर 26 दिसंबर 2017 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची थी. वहां संगीता राय को तलब किया था.
इस कॉलेज से वर्ष 2016 में इंटर आर्टस के टॉपर रही रूबी राय और उसके पिता अवधेश प्रसाद को ईडी ने अभियुक्त बनाया था. पटना के इंटर बोर्ड के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलायी गयी रूबी राय को गिरफ्तार किया था. एक अगस्त, 2016 को बिहार में इंटर टॉपर्स घोटाले में गिरफ्तार की गयी आर्ट्स की फर्जी टॉपर रूबी राय को जुवेनाइल कोर्ट से जमानत मिल गयी थी. बाद में उसके पिता अवधेश प्रसाद को विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने वैशाली जिले के भगवानपुर थानांतर्गत हांसी मलाही गांव स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन