स्कूल के कमरे की छत से लटका मिला युवक का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल परिसर में खिलाड़ियों ने गेंद लाने के दौरान देखा शव पिता दूसरी शादी रचाने के बाद चला गया विदेश बिदुपुर : बुधवार को स्थानीय राम नंदन उच्च विद्यालय स्कूल के एक कमरे की छत से लटका एक युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी . मृतक विकास कुमार उर्फ जोंटी(18) सहदेई […]
विज्ञापन
स्कूल परिसर में खिलाड़ियों ने गेंद लाने के दौरान देखा शव
पिता दूसरी शादी रचाने के बाद चला गया विदेश
बिदुपुर : बुधवार को स्थानीय राम नंदन उच्च विद्यालय स्कूल के एक कमरे की छत से लटका एक युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी . मृतक विकास कुमार उर्फ जोंटी(18) सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव निवासी शंभु राय का पुत्र था. इसका खुलासा तब हुआ जब स्कूल परिसर में क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद उस कमरे में चला गया और गेंद लाने पहुंचे एक खिलाड़ी ने छत से लटकता हुआ शव देखा. मां की मौत के बाद विकास स्कूल के गेट के समीप स्थित अपने नाना नागेश्वर राय के घर पर बीते एक साल से रह रहा था .
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्कूल भवन की छत से लटक रहे शव को नीचे उतारा. पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार बुधवार को बिदुपुर थाना क्षेत्र में बिदुपुर बाजार स्थित राम नंदन उच्च विद्यालय के दो मंजिले एक कमरे की छत से लटका एक युवक का शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी . देखते ही देखते स्कूल परिसर में आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में की. विकास अपने नाना नागेश्वर राय के घर पर रहता था .
बुधवार को स्कूल के मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान गेंद ऊपर के कमरे में चला गया. एक खिलाड़ी गेंद लाने के लिये उस कमरे में गया तो देखा कि छत से एक युवक का शव लटका हुआ है.
उसने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों को दी और इसके बाद कानों-कान यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी .
एक साल पहले मां ने आग लगाकर की थी खुदकुशी
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के शेखोपुर गांव निवासी शंभू राय की पत्नी व मृतक की मां एक वर्ष पूर्व आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी. मां की मौत के बाद मृतक के पिता ने दूसरी शादी रचा ली. सौतेली मां के आने के बाद विकास काफी फ्रॉस्टेड रहने लगा था. इसके बाद वह नाना के घर चला आया और उस समय से वह ननिहाल में ही रह रहा था. मंगलवार की रात वह अचानक घर से गायब हो गया . ननिहाल के लोग उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला . सुबह उसका शव साड़ी के फंदे से लटका स्कूल भवन की छत से मिला . घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
हत्या या आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस: विकास ने पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी की है अथवा उसकी हत्या कर पुलिस को भ्रमित करने के लिये हत्यारों ने शव को स्कूल की छत से लटका दिया. पुलिस युवक की मौत को काफी गंभीरता से लेते हुये तमाम विन्दुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. मृतक का उम्र 18 साल होने के कारण पुलिस यह भी आशंका व्यक्त कर रही है कि युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में तो नहीं की गयी! पुलिस को शक है कि युवक की अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को देर रात में यहां लाकर लटका तो नहीं दिया गया है!
क्या कहते हैं पदाधिकारी
थाना क्षेत्र स्थित एक हाई स्कूल के दूसरे मंजिल पर बने एक कमरे की छत से लटकता हुआ 18 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान कर ली गयी है. फंदा में प्रयुक्त किया गया साड़ी मृतक के ननिहाल की एक महिला सदस्य की है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. प्रारंभिक पूछताछ में मौत का कारण पारिवारिक कलह सामने आया है. प्रेम-प्रसंग का मामला भी उजागर हुआ है. पुलिस मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिये तमाम विन्दुओं पर जांच कर रही है.
रीतेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष, बिदुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




