एनएच 22 पर ट्रक से उतरे घोसी के खलासी की हॉर्ट अटैक से मौत

Updated at : 29 Mar 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच 22 पर ट्रक से उतरे घोसी के खलासी की हॉर्ट अटैक से मौत

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार स्थित एक लाइन होटल के समीप खाना खाने के लिए रुके एक ट्रक के चालक और खलासी में से खलासी की हृदय गति रुक जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सराय पुलिस […]

विज्ञापन

भगवानपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार स्थित एक लाइन होटल के समीप खाना खाने के लिए रुके एक ट्रक के चालक और खलासी में से खलासी की हृदय गति रुक जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. उधर घटना की सूचना चालक द्वारा ट्रक के मालिक और मृत खलासी के परिजनों को भी दे दी गयी.

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक खलासी जहानाबाद जिले के घोषी निवासी बाबूराम मांझी के पुत्र चंदेश्वर मांझी की पत्नी कृति देवी ने सराय थाने में एक लिखित आवेदन दिया. आवेदन में उसने कहा है कि मेरे पति को इसके पूर्व दो बार लकवा का दौरा भी पड़ चुका था. नतीजतन दिल का दौरा पड़ने के कारण इनकी मौत हो गयी. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. सराय थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन