होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Updated at : 23 Mar 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर होटलों में चल रहे सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस ने छापेमारी के दोरान दो हाेटलों से 11 युवती और 12 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है. पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक चीजें […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर होटलों में चल रहे सैक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस ने छापेमारी के दोरान दो हाेटलों से 11 युवती और 12 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है. पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

जानकारी के अनुसार वैशाली एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड स्थित कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस स्टेशन रोड स्थित एस के आवासीय होटल और ड्रीम आवासीय होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से पुलिस ने 11 युवती और 12 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा. छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुआ़ साथ ही, छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों होटलों के मैनेजर सहित एक होटल के मालिक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिये नगर थाने पर ले आया .
इधर पुलिस द्वारा होटलों पर छापेमारी की जानकारी मिलते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया. कई होटल संचालक अपने संस्थान का शटर बंद कर फरार हो गये. पुलिस की छापेमारी के दौरान काफी संख्या में होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि पकड़ी गयी युवती पटना, छपरा और मुजफ्फरपुर की रहने वाली है. नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पकड़े गये युवकों और युवतियों से पूछताछ कर रही है . इसके बाद मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की जायेगी.
होटलों में नहीं होती है रूटीन जांच
शहर में इन दिनों कुछ होटलों मे देह व्यापार का धंधा काफी फल फूल रहा है. लोगों का कहना है कि शहर के कुछ होटलों में देह व्यापार के लिए युवतियों को पटना, मुजफ्फरपुर और अन्य कुछ जिलों से बुलाया जाता है . होटलों का रूटीन जांच नहीं होने से होटल संचालकों को पुलिस कर डर नहीं रहता है. जिसके कारण शहर के कुछ होटलों में देहव्यपार धंधा किया जा रहा था.
क्या कहते हैं एसपी
स्टेशन रोड स्थित कुछ होटलों में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी. इसके बाद स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में छापेमारी की गयी है. जहां से आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा गया है . सभी का सत्यापन किया जा रहा है. इसके बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.
राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, वैशाली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन