अपराधियों ने दाल लदे वाहन को लूटा

सोनपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 19 छपरा-सोनपुर मार्ग पर बुधवार की रात त्रिशूल लाइन होटल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक दाल लदे पिकअप वैन को लूट लिया. घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने स्कॉर्पियो से पिकअप वैन को ओवर टेक कर लूट को अंजाम दिया. वहीं पिकअप वैन के चालक को […]
सोनपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 19 छपरा-सोनपुर मार्ग पर बुधवार की रात त्रिशूल लाइन होटल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक दाल लदे पिकअप वैन को लूट लिया. घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने स्कॉर्पियो से पिकअप वैन को ओवर टेक कर लूट को अंजाम दिया. वहीं पिकअप वैन के चालक को सबलपुर दियारा में ले जाकर छोड़ दिया. थानाध्यक्ष राम सिद्धेश्वर आजाद ने बताया कि घटना बुधवार की देर रात्रि की है. चालक गोविंदा कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की गयी. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वैन वैशाली जिले के बिदुपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर है. स्थानीय पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाने पर ले आयी. अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी पर से दाल को उतार लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




