अब गांधी सेतु पर तीसरी आंख की होगी निगाह

Updated at : 14 Mar 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
अब गांधी सेतु पर तीसरी आंख की होगी निगाह

ओवरटेक करने पर वाहनों का होगा निबंधन रद्द हाजीपुर : उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहे जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर अब लोग हरदम तीसरी नजर की जद में होंगे. जिला प्रशासन ने जाम से निबटने के लिए नयी व्यवस्था शुरू की है. मंगलवार को सेतु पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. हालांकि, […]

विज्ञापन
ओवरटेक करने पर वाहनों का होगा निबंधन रद्द
हाजीपुर : उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहे जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर अब लोग हरदम तीसरी नजर की जद में होंगे. जिला प्रशासन ने जाम से निबटने के लिए नयी व्यवस्था शुरू की है. मंगलवार को सेतु पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
हालांकि, एक कैमरा नीचे लगे होने के कारण किसी वाहन की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया है. अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो एक सप्ताह के अंदर सेतु सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा. ओवरटेक रोकने उद्देश्य से सेतु पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया.सेतु पार करने के दौरान अब अगर किसी वाहन के चालक ओवरटेक किया, तो संबंधित वाहन का निबंधन तो रद्द किया ही जायेगा साथ ही उसके चालक का लाइसेंस जब्त कर जुर्माना भी वसूला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन