वाहन की ठोकर से साइकिल सवार घायल, पटना रेफर

हाजीपुर : गौरोल थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.परिजन ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा खुर्द […]
हाजीपुर : गौरोल थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.परिजन ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा खुर्द गांव निवासी नथुनी महतो (62 वर्ष) फकीरा महतो का पुत्र है.सदर अस्पताल में चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, अपने निजी कार्य से साइकिल से जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार वृद्ध गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




