जिला पर्षद ने पारित किया 10888.27 लाख आय का बजट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2018 11:35 PM (IST)
विज्ञापन

जिला पर्षद अध्यक्ष ने की बैठक की अध्यक्षता मनरेगा का काम नहीं होने पर जतायी नाराजगी राशन केरोसिन मामलों की करायी जायेगी जांच हाजीपुर : जिला पर्षद की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 10888.27 लाख रुपये की आमदनी तथा 10842.37 लाख रुपये खर्च का बजट पारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला […]
विज्ञापन
जिला पर्षद अध्यक्ष ने की बैठक की अध्यक्षता
मनरेगा का काम नहीं होने पर जतायी नाराजगी
राशन केरोसिन मामलों की करायी जायेगी जांच
हाजीपुर : जिला पर्षद की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 10888.27 लाख रुपये की आमदनी तथा 10842.37 लाख रुपये खर्च का बजट पारित किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पर्षद के अध्यक्ष प्रभु साह ने कहा कि बैठक में अनुपस्थित
रहने वाले अधिकारियों के एक
दिन का वेतन काटने और असहयोग किये जाने को लेकर कार्रवाई करने
के लिए संबंधित विभाग के प्रधान सचिव को लिखे जाने का निर्णय लिया गया.
पर्षद की खाली जमीन पर होगा कॉम्प्लेक्स का िनर्माण
बैठक में मनरेगा योजना का कार्य शुरू नहीं किये जाने पर सदस्यों ने नाराजगी प्रकट की. बैठक में नगर के डाकबंगला परिसर में जिला पर्षद की खाली जमीन पर मार्केट काॅम्प्लेक्स का निर्माण शीघ्र कराने जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही महुआ में जिला पर्षद की जमीन पर बने मार्केट में दो मंजिला निर्माण की स्वीकृति दी गयी.
पीएम व सीएम योजनाओं की सड़कों की मरम्मत
जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा लाभुकों को कम मात्रा में राशन-केरोसिन दिये जाने, कैशमेमो नहीं देने आदि शिकायतों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया. जिले में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनीं सड़कों की मरम्मति कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के संवेदक नंद कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करते हुए महुआ प्रखंड की अर्द्ध निर्मित सड़कों का निर्माण कार्य पुरा कराने का निर्णय लिया गया.
बैठक में पर्षद के उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, उप विकास आयुक्त, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक के अलावा जिला पार्षद मनींद्र नाथ सिंह, अशोक कुमार अकेला, नीरज कुमार, मनोज पटेल, तारक चौधरी, अशोक राय, मो कमालउद्दीन, वीरचंद्र राय, रामप्रवेश राय, कुशेश्वर हाजरा, जसवीर सिंह, चंदेश्वर पासवान समेत अन्य पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




