करेंट लगने से अधेड़ की मौत, किया हंगामा

Updated at : 01 Mar 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट लगने से अधेड़ की मौत, किया हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस जीप को किया क्षतिग्रस्त चालक के साथ मारपीट न्यूज कवरेज करने गये एक चैनल के रिपोर्टर के साथ धक्का-मुक्की बुच्चा नारियल के पेड़ पर चढ़कर डंटल काट रहा था सराय/भगवानपुर : सराय थाना क्षेत्र के कोयला मोहन गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब नारियल के पेड़ पर […]

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस जीप को किया क्षतिग्रस्त चालक के साथ मारपीट

न्यूज कवरेज करने गये एक चैनल के रिपोर्टर के साथ धक्का-मुक्की
बुच्चा नारियल के पेड़ पर चढ़कर डंटल काट रहा था
सराय/भगवानपुर : सराय थाना क्षेत्र के कोयला मोहन गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब नारियल के पेड़ पर चढ़कर पेड़ के डंटल (पत्ता) काटने के दौरान करेंट लगने से एक पासी की मौत हो गयी .
मृतक राम नरेश राम उर्फ बुच्चा राम (50)सराय थाना क्षेत्र के माधोपुर राम गांव निवासी स्व. रूपलाल राम का पुत्र था. कमर में रस्सी बंधे रहने के कारण उसका शव पेड़ के ऊपर ही लटक गया. वह आसपास के गांव में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर तारी उतारने का काम करता था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गये और नारियल पेड़ के मालिक के घर पर हमला बोल दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस जैसे ही पेड़ से नीचे शव उतारने का प्रयास शुरू किया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए पुलिस पर ही हमला बोल दिया. इस दौरान जीप चालक के साथ मारपीट की और पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया . घटना की कवरेज कर रहे एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के साथ भी उग्र लोगों ने न केवल धक्का-मुक्की की बल्कि कैमरा छीनने का असफल प्रयास किया . इस दौरान लगभग चार घंटों तक वहां अराजकता की स्थिति बनी रही. जानकारी के अनुसार कोयला मोहन गांव निवासी जयंति सिंह उर्फ विनोद सिंह का नारियल पेड़ का डंटल लटक गया था . जिसे काटने के लिये उसने बुच्चा राम को बुधवार को बुलाया था .
बुच्चा नारियल के पेड़ पर चढ़कर डंटल काट रहा था . इसी दौरान एक डंटल कटने के बाद पेड़ के पास से गुजर रहे बिजली का हाईवोल्टेज तार के संपर्क में उस समय आ गया, जब बुच्चा डंटल को हाथ से पकड़े हुये था. डंटल में बिजली प्रवाहित होने लगी और पेड़ से ही लटका रह गया. बुच्चा की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन और माधोपुर राम गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गये . परिजन व ग्रामीणों ने नारियल पेड़ के मालिक विनोद सिंह के घर पर हमला बोल दिया .
आक्रोशित लोगों ने घर में तोड़फोड़ करते हुये हंगामा करने लगे . जिसकी सूचना मिलते ही सराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे . पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर ही रही थी कि लोग उग्र हो गये और पुलिस पर ही हमला बोल दिया . इस दौरान चालक को पकड़कर उसकी पिटायी कर दी . भीड़ में शामिल असामाजिक लोगों ने पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया .
दो लाख मुआवजा देने के बाद हुआ मामला शांत
बुच्चा राम की मौत को लेकर उसके परिजन नारियल के पेड़ मालिक पर आरोप लगा रहे थे . जबकि विनोद सिंह और आसपास के लोग इस घटना को महज एक हादसा बता रहे थे . इसके बावजूद भी परिजन मुआवजे की मांग करते हुये हंगामा करते रहे . स्थिति की नजाकत को देखते हुये स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया .
किसान विनोद सिंह द्वारा मृतक के परिजन को दो लाख रुपये बतौर मुआवजा के रूप में दिया गया . इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुये . ग्रामीणों के शांत होने पर दूसरी पासी ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी के सहारे शव को नीचे उतारा . पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया . इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया .
जिला मुख्यालय से पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल
कोयला मोहन गांव में सराय पुलिस जीप पर हमला की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ वहां पहुंची . स्थिति की नजाकत को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया . हालांकि आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करते रहे . जिला से अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद वहां स्थिति को नियंत्रित किया गया .
क्या कहते हैं पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के कोयला मोहन गांव स्थित एक नारियल के पेड़ पर बुच्चा राम नामक एक व्यक्ति चढ़कर पत्ता काटकर गिरा रहा था . पेड़ के पास ही बिजली के पोल से गुजर रहे तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी . नारियल का डंटल तार के संपर्क में आ गया और बुच्चा राम की करेंट लगने से मौत हो गयी . इस घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया . पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया . पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है .
रमण कुमार , थानाध्यक्ष , सराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन