पिकअप वैन से कुचलकर मजदूर की मौत

Updated at : 01 Mar 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन से कुचलकर मजदूर की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के मनुआ गांव के समीप बुधवार को पिकअप वैन से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. मृतक 27 वर्षीय मनीष कुमार सदर थाना क्षेत्र के मनुआ […]

विज्ञापन

हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के मनुआ गांव के समीप बुधवार को पिकअप वैन से कुचलकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. मृतक 27 वर्षीय मनीष कुमार सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव निवासी स्व रामबाबू राय का पुत्र था. घटना तब घटी जब मनीष कुमार अपने घर से साइकिल से बाजार जा रहा था. इसी दौरान मनुआ गांव के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने ठोकर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गयी.

इधर रोड जाम के कारण लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोगों का कहना था कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा मिलने व घटनास्थल पर बड़े अधिकारियों के आने पर ही जाम समाप्त किया जायेगा. लगभग तीन घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद व उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए.
तीन घंटे तक जाम रही सड़क
बेलगाम वाहन की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के मनुआ के समीप हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर वहानों का आवगमन ठप हो गया और लगभग दो किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गयी.जाम में फंसे लोग काफी परेशान दिखे बड़े वाहनों की बात तो दूर बाइक सवार भी आगे बढ़ने में असमर्थ थे. होली पर्व को लेकर सड़क पर ऐसे ही भीड़ थी. होली पर घर आने वाले सैकड़ों परदेसी जाम के कारण फंसे रहे.
क्या कहते हैं अधिकारी
सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव में पिकअप वैन की ठोकर से एक साइकिल सवार की मौत को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर व उचित कार्रवाई आश्वासन के बाद शांत हुए.
चितरंजन ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन