देशी शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव मे छापेमारी कर देशी शराब की दस भट्टियों को किया ध्वस्त किया गया. इन भट्टियों के समीप से पुलिस ने दस हजार किलो महुआ जावा भी बरामद किया. गंगाब्रिज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी […]
हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव मे छापेमारी कर देशी शराब की दस भट्टियों को किया ध्वस्त किया गया. इन भट्टियों के समीप से पुलिस ने दस हजार किलो महुआ जावा भी बरामद किया. गंगाब्रिज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी की तेरसिया गांव देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले रैकी की. सूचना पक्की होते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया गया .
टीम तेरसिया गांव पहुंच कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया . लगभग चार घंटे तक सघन छापेमारी के दौरान पुलिस ने देशी शराब की दस भट्टियों को ध्वस्त किया गया. इन भट्टियों के समीप के कई ड्रामों में रखे दस हजार किलो महुआ जावा भी बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. हालांकि पुलिस को देख शराब के कारोबारी भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




