घर जा रहे परिजन को लफंगों ने पीटा

Updated at : 28 Feb 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
घर जा रहे परिजन को लफंगों ने पीटा

महुआ : अनुमंडल मुख्यालय बाजार के मॉडल परीक्षा केंद्र वैशाली विद्यालय में परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों को लेकर घर जा रहे एक परिजन को लफंगों ने केंद्र से कुछ ही दूरी पर पिटाई करनी शुरू कर दी. इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों को आते देख लफंगे भाग निकले, वहीं परीक्षार्थी व […]

विज्ञापन

महुआ : अनुमंडल मुख्यालय बाजार के मॉडल परीक्षा केंद्र वैशाली विद्यालय में परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों को लेकर घर जा रहे एक परिजन को लफंगों ने केंद्र से कुछ ही दूरी पर पिटाई करनी शुरू कर दी. इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों को आते देख लफंगे भाग निकले, वहीं परीक्षार्थी व परिजन एक बैंक परिसर में जाकर अपनी जान बचायी. जानकारी के अनुसार वैशाली विद्यालय केंद्र से परीक्षा दिला कर एक महिला परीक्षार्थी को बाइक से लेकर घर जा रहे परिजन को लफंगों ने इलाहाबाद बैंक के समीप बाइक रोक पिटाई करनी शुरू कर दी. मारपीट होते देख दौड़े आसपास के दुकानदारों तथा परीक्षा केंद्र से निकल कैंप में जा रहे एसएसबी जवानों को देख लफंगा भाग निकले. बाद में पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थी को परिजन के साथ बाइक से घर के लिए भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन