बिहार : जैन मंदिर से अष्टधातु की पांच मूर्तियां गायब

वैशाली : वैशाली के ऐतिहासिक स्थल वामन पोखर के उत्तरी छोर पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर का ताला तोड़ कर अष्टधातु की पांच मूर्तियां समेत कई कीमती सामान चुरा लिये गये. चोरी गयीं अष्टधातु की प्राचीन व बहुमूल्य मूर्तियों अद्भूत और आकर्षक थीं. घटना मंगलवार की देर रात में हुई. इसका खुलासा तब हुआ जब […]
वैशाली : वैशाली के ऐतिहासिक स्थल वामन पोखर के उत्तरी छोर पर स्थित दिगंबर जैन मंदिर का ताला तोड़ कर अष्टधातु की पांच मूर्तियां समेत कई कीमती सामान चुरा लिये गये. चोरी गयीं अष्टधातु की प्राचीन व बहुमूल्य मूर्तियों अद्भूत और आकर्षक थीं. घटना मंगलवार की देर रात में हुई.
इसका खुलासा तब हुआ जब मंदिर के पुजारी बुधवार की सुबह वहां पूजा करने के लिए पहुंचे थे. चोरों ने मंदिर में स्थापित 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी, 23वें तीर्थकर पारसनाथ, 16वें तीर्थकर शांतिनाथ, आठवें तीर्थकर चंद्रप्रभ और सिद्ध भगवान की मूर्ति के अलावा चांदी के बने क्षेत्र, पीतल का दीपक, दो ताम्र यंत्र चुराकर ले गये. चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार एवं अंदर के गेट का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में श्री वैशाली कुंडपुर दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री राजेश कुमार जैन ने वैशाली थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. हालांकि आवेदन में मूर्तियों और चोरी गये सामानों की कीमत दर्ज नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




