सृजन घोटाले में फंसने के डर से नीतीश ने गठबंधन तोड़ा : शरद

Updated at : 22 Feb 2018 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
सृजन घोटाले में फंसने के डर से नीतीश ने गठबंधन तोड़ा : शरद

देश का खरबों रुपये जा रहे हैं विदेश क्राइम चरम पर है , सूबे में रोज हो रही हैं हत्या व लूट की घटनाएं हाजीपुर : जन संवाद सह लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान बुधवार को शरद यादव हाजीपुर पहुंचे. स्थानीय अंजानपीर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को विकास […]

विज्ञापन

देश का खरबों रुपये जा रहे हैं विदेश

क्राइम चरम पर है , सूबे में रोज हो रही हैं हत्या व लूट की घटनाएं
हाजीपुर : जन संवाद सह लोकतंत्र बचाओ यात्रा के दौरान बुधवार को शरद यादव हाजीपुर पहुंचे. स्थानीय अंजानपीर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का एक सपना देखा था और उसी के तहत महागठबंधन बनाया था, ताकि गरीब व पिछड़ो का विकास हो , लेकिन नीतीश कुमार ने धोखा दिया .
सृजन घोटाला में फंसने के डर से उसने पलटी मार कर गठबंधन को तोड़ दिया और भाजपा के साथ हाथ मिला लिया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर लालू प्रसाद यादव तैयार नहीं हो रहे थे. मैंने पहल की थी और मुलायम सिंह यादव के आग्रह पर लालू जी से नीतीश का नाम मुख्यमंत्री के लिए एलान किया था. बिहार के 11 करोड़ लोगों के जनादेश के साथ उसने खिलवाड़ किया है.
इसकी सजा चुनाव में देना है . राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सूबे में क्राइम चरम पर है. रोज हत्या, लूट और क्राइम हो रही है. प्रशासन पूरी तरह विफल है, लेकिन राज्य सरकार सुशासन की ढोल पीट रही है. बिहार के लोगों को ऐसी सरकार को चुनाव में सत्ता से बेदखल कर सबक सिखाना है.केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज देश जल रहा है. दो समुदायों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है. दलितों की हत्या की जा रही है. पीएनबी बैंक में हुए करोड़ों रुपये के गबन पर उन्होंने कहा कि 22 हजार करोड़ रुपये एक व्यक्ति को रातों-रात बैंक दे देती है. उसके नाम की चर्चा तक नहीं होती है. देश का खरबों रुपया विदेश में जा रहा है. इसे आज देखने वाला कोई नहीं है.
सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमई राम ने कहा कि गरीब, पिछड़ों , दलितों , शोसितों के नेता आज जेल में बंद है . एक साजिश के तहत लालू प्रसाद यादव के पूरे परिवार को फंसाया जा रहा है . बिहार की जनता इस साजिश को समझ चुकी है . पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि चुनावी वर्ष में पूरी ताकत के साथ एकता कायम रखना है और नये बिहार बनाना है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन