कोलकाता में बेलसर के युवक की झुलसने से मौत

पटेढ़ी बेलसर : कोलकता में खाना बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलसे प्रखंड के जारंग रामपुर निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक नितेश कुमार जारंग रामपुर निवासी ललित सिंह का एकलौता पुत्र था. बताया गया है कि नितेश कोलकाता के एक गैस एजेंसी में कार्य करता था. खाना बनाने […]
पटेढ़ी बेलसर : कोलकता में खाना बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलसे प्रखंड के जारंग रामपुर निवासी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक नितेश कुमार जारंग रामपुर निवासी ललित सिंह का एकलौता पुत्र था. बताया गया है कि नितेश कोलकाता के एक गैस एजेंसी में कार्य करता था. खाना बनाने के दौरान वह अपने चार साथियों के साथ गैस रिसाव के कारण झुलस गया था.
गरीबी के कारण शुभचिंतकों ने मृतक का दाह संस्कार कोलकाता में ही कर दिया. मृतक शादीशुदा था तथा उसकी एक वर्ष की पुत्री है. गांव में इस मनहूस खबर पहुंचते ही मातम छा गया. परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन था. नितेश के मौत पर सुनील सिन्हा, जैलेंद्र कुमार, विमल सिंह ने मृतक के परिजनों से मिल ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




