रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के बेटे को मारा चाकू

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के नावानगर बाजार में एक गल्ले के थोक व्यवसायी को रंगदारी नहीं देना महंगा पड़ा. व्यवसायी के बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया एवं जान से मारने की नियत से रिवॉल्वर के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में जख्मी सन्नी कुमार के पिता व्यवसायी महेश चौधरी […]
बिदुपुर : थाना क्षेत्र के नावानगर बाजार में एक गल्ले के थोक व्यवसायी को रंगदारी नहीं देना महंगा पड़ा. व्यवसायी के बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया एवं जान से मारने की नियत से रिवॉल्वर के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में जख्मी सन्नी कुमार के पिता व्यवसायी महेश चौधरी ने गांव के ही तीन हमलावरों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में महेश कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि रात्रि में दिनेश चौधरी की पुत्री की शादी थी.
बरात में उनका पुत्र सन्नी डांस कर रहा था कि पड़ोस के ही संतोष कुमार, पप्पू कुमार एवं विनोद चौधरी पकड़ लिया और उसे केलाबानी में ले गया और जान मारने की नियत से चाकू एवं रिवॉल्वर के बट से उनके पुत्र के सर पर प्रहार कर जख्मी कर गले से सोने का चेन छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




