राजद की सरकार बनी, तो चौथी पास को भी बनायेंगे सिपाही : लालू

Updated at : 08 Nov 2017 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
राजद की सरकार बनी, तो चौथी पास को भी बनायेंगे सिपाही : लालू

हाजीपुर : नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर बिहार के हाजीपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सभा कोसंबोधित करते हुए लालू यादव ने पीएम समेत कई मंत्रियों पर निशाना साधा.इसदौरान राजद सुप्रीमो नेकहा किलालूका राज होगा तो गरीबों […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर बिहार के हाजीपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सभा कोसंबोधित करते हुए लालू यादव ने पीएम समेत कई मंत्रियों पर निशाना साधा.इसदौरान राजद सुप्रीमो नेकहा किलालूका राज होगा तो गरीबों का राज होगा. उन्होंने यह भी कहा कि राजद की सरकार बनी तो फिर से चौथी पास लोगों को सिपाही बनायेंगे.

सभा को संबोधित करते हुए लालू ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि नोटबंदी से देह व्यापार में कमी आयी है. ऐसे में तो यही लगता है कि देह व्यापार में जीएसटी ज्यादा लगता हो. लालू ने कहा कि अनाप-शनाप बोलने वाले ये सारे लोग आशा राम और राम रहीम के समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि देश में कुछ साधुओं को छोड़ दें तो बाकी के सभी वैसे ही हैं. इन साधुओं का नसबंदी करना होगा.

बिहार में बालू बंदी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि बालू इज ग्रैंडफादर ऑफ कंस्ट्रक्शन, लेकिनप्रदेश में इसकी खरीद बिक्री तक पर रोक लगा दी गयी है. नोटबंदी से छोटे कारोबारियों की हालत खराब थी, तो बालू बंदी से भी सबसे ज्यादा गरीबों को ही परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा, बिहार में छोटे कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं. राजद सुप्रीमो ने कहा कि मुझ पर भी सिद्धांतों से समझौता का दबाव है, लेकिन मैं सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता.

ये भी पढ़ें… लालू-नीतीश के रिश्तों पर जया जेटली ने किया ये बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन