लालू रैली करते रहें, कानून अपना काम करेगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निशाना . केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने लालू प्रसाद पर कसा तंज हाजीपुर : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जेल जाने के पहले एक रैली की और अब जेल जाने के बाद दूसरी रैली करेंगे. ये बातें केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राम विलास पासवान ने हाजीपुर में मीडिया […]
विज्ञापन
निशाना . केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने लालू प्रसाद पर कसा तंज
हाजीपुर : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जेल जाने के पहले एक रैली की और अब जेल जाने के बाद दूसरी रैली करेंगे. ये बातें केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राम विलास पासवान ने हाजीपुर में मीडिया के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि रैली से क्या होता है? लालू प्रसाद रैली करते रहें, कानून अपना काम करेगा. उन्होंने बाबा राम रहीम का उदाहरण देते हुए कहा कि सबसे बड़ी रैली बाबा राम रहीम ने की थी. उससे क्या हुआ? कानून का शिकंजा चढ़ा और आज वह जेल की हवा खा रहा है.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के राजापाकर जाने के क्रम में हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग के टोल प्लाजा के समीप लोजपा कार्यकर्ताओं ने पासवान का भव्य स्वागत किया. स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष ई. ठाकुर इंदुभूषण सिंह, प्रदेश महासचिव रामनाथ रमन, महेंद्र पासवान, जिला महासचिव महेश पासवान, राज कुमार पासवान, संतोष स्वराज, गौरी शंकर पासवान,यदुनी पासवान, महावीर सिंह, मोहन पासवान, कमल पासवान आदि शामिल थे. अपने संसदीय क्षेत्र में निर्धारित कार्यक्रम के दौरान श्री पासवान राजापाकर पूर्वी टोला में रवींद्र राय की मां के श्राद्धकर्म , फतेहपुर फुलवरिया में अधिवक्ता राजीव शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया.
उनके परिजनों से मुलाकात की और मौके पर घटना के संबंध में वैशाली के एसपी राकेश कुमार एवं डीजीपी से मोबाइल पर बातचीत की. इसके बाद श्री पासवान रामपुर रत्नाकर पंचायत के पूर्व मुखिया के घर पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके परिजनों से मुलाकात की. राजापाकर जाने के क्रम में जगह -जगह पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने पासवान का भव्य स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










