40 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

देसरी : थाना क्षेत्र के खोकसा कल्याण से देसरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर बाद छापेमारी कर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति खोकसा कल्याण निवासी मुकेश […]
देसरी : थाना क्षेत्र के खोकसा कल्याण से देसरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर बाद छापेमारी कर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति खोकसा कल्याण निवासी मुकेश सिंह एवं मनोज सिंह है.
इस संबंध में थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मनोज सिंह के दालान से 40 बोतल रॉयल स्टॉक कंपनी के विदेशी शराब बरामद किया गया है. बरामद शराब में 750 एमएल के सात एवं 180 एमएल के 33 बोतल शामिल है. बरामद शराब की मात्रा 11 लीटर 19 एमएल है. गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्ति को रविवार को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




