प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर जुटी रही ग्राहकों की भीड़

Updated at : 18 Oct 2017 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर जुटी रही ग्राहकों की भीड़

चंदामामा ने दो सौ विभिन्न मॉडलों के वाहन बेचे हाजीपुर. दीपावली से पूर्व धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को दिग्घी स्थित महिंद्रा चंदामामा की ओर से दो सौ विभिन्न मॉडलों के चार पहिया वाहन बेचे गये. प्रोपराइटर मनीष कुमार एवं सुधांशु रंजन ने संयुक्त रूप से बताया कि महिंद्रा चंदामामा की ओर से दो सौ […]

विज्ञापन
चंदामामा ने दो सौ विभिन्न मॉडलों के वाहन बेचे
हाजीपुर. दीपावली से पूर्व धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को दिग्घी स्थित महिंद्रा चंदामामा की ओर से दो सौ विभिन्न मॉडलों के चार पहिया वाहन बेचे गये.
प्रोपराइटर मनीष कुमार एवं सुधांशु रंजन ने संयुक्त रूप से बताया कि महिंद्रा चंदामामा की ओर से दो सौ वाहनों की बिक्री का लक्ष्य धनतेरस के अवसर पर निर्धारित किया गया था. सुबह से प्रतिष्ठान पर पहुंच रहे ग्राहकों की संख्या को देखते हुए उन्होंने लक्ष्य के शत-प्रतिशत पूरा होने की संभावना दोपहर तीन बजे तक जतायी.
हलांकि दोपहर तीन बजे तक उक्त शोरूम से 50 विभिन्न मॉडलों के वाहनों की डिलिवरी की जा चुकी थी. उधर हीरो चंदामामा की ओर से 400 बाइकों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. दोपहर तीन बजे तक 225 विभिन्न मॉडलों की बाइक की डिलिवरी की जा चुकी थी. उक्त शोरूम की ओर से निर्धारित बिक्री लक्ष्य के शत-प्रतिशत पूरा होने की संभावना दोपहर तक जतायी जा रही थी.
महिंद्रा ट्रैक्टर ने बेचे 60 ट्रैक्टर
दिग्घी स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर की ओर से देर शाम तक 60 विभिन्न मॉडल की ट्रैक्टर की डिलिवरी की जा चुकी थी. महि्द्रां ट्रैक्टर के प्रोपराइटर प्रो. संजय कुमार सिंह एवं आलोक कुमार ने बताया कि शाम चार बजे तक शोरूम पर खरीदारी करने वाले ग्राहक काफी संख्या में मौजूद थे.
उधर गणपति ट्रेडर्स के प्रोपराइटर प्रेमजीत ने बताया कि उनके शोरूम ने 25 ट्रैक्टर की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया था, जो कि शाम चार बजे तक पूरा किया जा चुका था.
हीरो ने 350 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा था
पासवान चौक के समीप स्थित रोहित ऑटोमोबाइल की ओर से धनतेरस के मौके पर 350 विभिन्न मॉडलों के दुपहिया वाहनों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जबकि दोपहर तीन बजे तक 175 वाहनों की डिलिवरी हो चुकी थी. रोहित के प्रोपराइटर ललित नारायण सिंह ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के शत-प्रतिशत पूरा होने की संभावना है.
उक्त जानकारी दोपहर तीन बजे तक शोरूम की ओर से दी गयी थी. वहीं पास में स्थित यामाहा शोरूम के प्रोपराइटर अमरेंद्र कुमार सिंह की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार धनतेरस के मौके पर 160 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जबकि दोपहर तक 50 वाहनों की डिलिवरी ही हो सकी थी.
उधर पासवान चौक स्थित होंडा शोरूम की ओर से 380 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य तय किया गया था. जबकि दोपहर तक 238 वाहनों की डिलिवरी भी हो चुकी थी. जबकि बुकिंग किये गये 110 वाहनों की जानकारी भी दी गयी. होंडा शोरूम के प्रोपराइटर राजकुमार सिंह ने बताया कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा.
मारुति सुजुकी ने 150 वाहनों की बिक्री की जतायी थी संभावना
पानहाट स्थित रिसभ मारुति सुजुकी की ओर से 110 चार पहिया वाहनों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. सुजुकी के प्रोपराइटर भूषण राय ने जानकारी दी कि दोपहर करीब ढाई बजे तक 50 से अधिक वाहनों की डिलिवरी की जा चुकी थी. उक्त शोरूम की ओर से भी लक्ष्य को पूरा कर लिये जाने की पूरी पूरी संभावना जतायी गयी थी.
शाम 4 बजे तक वैशाली बजाज का 90 प्रतिशत लक्ष्य हुआ पूरा: दिग्घी स्थित वैशाली बजाज के प्रोपराइटर अविनाश कुमार ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर विभिन्न मॉडलों की सौ बाइकों की बिक्री का लक्ष्य तय किया गया था. लक्ष्य के अनुरूप शाम चार बजे तक 90 प्रतिशत वाहनों की डिलिवरी हो चुकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन