जीएसटी लागू होने से व्यापारी एवं जनता परेशान : शिवचंद्र
Updated at : 18 Oct 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चमी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक शिवचंद्र राम ने फीता काट कर किया. मौके पर 11 लोगों का बचत खाता खोला गया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में ग्राहक सेवा केंद्र […]
विज्ञापन
देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चमी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक शिवचंद्र राम ने फीता काट कर किया. मौके पर 11 लोगों का बचत खाता खोला गया.
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खुल जाने से लोगों को गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अब गांव में ही छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि, विभिन्न पेंशन योजनाओं की पेंशन राशि लोगों को यही से मिलने लगेगी. साथ ही अब ग्रामीण महिलाएं इस केंद्र में खाता खुलवा कर पैसा की बचत कर छोटी छोटी रकम जमा करवा सकेगी.
साथ ही कहा कि भाजपा के तीन वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता कराह रही है. कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, संचालक विक्रम विनोद के अलावे उपेंद्र राय, रामजनम राय, हरिहर पासवान, शंभु राय, बड़ेलाल यादव, अजीत कुमार, अनिल राय, मुनील राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




