अकीदत के साथ जिले में मनाया गया मुहर्रम

Updated at : 02 Oct 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
अकीदत के साथ जिले में मनाया गया मुहर्रम

हाजीपुर : इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम का पर्व मनाया गया. गम और मातम के इस पर्व में नगर के दर्जनों अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया और जढुआ स्थित कर्बला में जाकर ताजिये का पहलाम किया गया. इधर रविवार को करबला मैदान में मुहर्रम मेले का शुभारंभ हुआ. तीन बजे दिन […]

विज्ञापन
हाजीपुर : इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम का पर्व मनाया गया. गम और मातम के इस पर्व में नगर के दर्जनों अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया और जढुआ स्थित कर्बला में जाकर ताजिये का पहलाम किया गया. इधर रविवार को करबला मैदान में मुहर्रम मेले का शुभारंभ हुआ.
तीन बजे दिन में नगर र्पर्षद की सभापति संगीता कुमारी ने मेला शिविर का उद्घाटन किया. शहीद-ए-आजम कमेटी, वैशाली के तत्वावधान में आयोजित शिविर में वार्ड नंबर 35 के पार्षद अवधेश राय, 36 के पार्षद जावेद अंसारी उर्फ पप्पू एवं वार्ड 37 की पार्षद शैल देवी, डाॅ अनवर आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
रात से हुआ ताजिये का पहलाम
नगर के जढुआ स्थित करबला मैदान में ग्रामीण क्षेत्रों से ताजिये का पहलाम करने आये अखाड़ों में मजलिसपुर का हुसैनी अखाड़ा, माइल का पगला अखाड़ा, सहदुल्लापुर का बच्चा अखाड़ा, कर्णपुरा का बच्चा आजाद अखाड़ा आदि आकर्षण के केंद्र थे. दाउदनगर के हुसैनी अखाड़ा द्वारा बाग बुराक ताजिया के साथ निकाला गया जुलूस विशेष रूप से लोगों को आकर्षित कर रहा था. करबला में सबसे पहले जढुआ के मंगली अखाड़े का ताजिया पहलाम के लिए पहुंचा. इसके बाद शिया समुदाय के लोग दुलदुल के साथ शहीदी गाते हुए कर्बला मैदान में पहुंचे. इस मौके पर जंजीरी मातम से लेकर कई तरह के करतब दिखाये गये.
मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम के मद्देनजर ताजिया पहलाम का कार्यक्रम रविवार की रात से शुरू किया गया. रात आठ बजे से देहाती क्षेत्र के अखाड़े अपना ताजिया लेकर करबला मैदान में पहलाम को पहुंचे. अहले सुबह से शहरी क्षेत्र के अखाड़ों से ताजिया निकालने का निर्णय लिया गया. शहर के अनवरपुर स्थित मेंटल किंग अखाड़ा, बागमली स्थित टाइगर अखाड़ा, मस्जिद चौक स्थित राइन अखाड़ा, पनदरीबा अखाड़ा, बीबीटोला अखाड़ा, मतवलबा अखाड़ा समेत अन्य अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया. करबला में ताजिया पहलाम का कार्यक्रम मंगली अखाड़े से शुरू होकर बुढ़वा अखाड़ा, मीनापुर से संपन्न होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन