झारखंड की गरीब व मेधावी बेटियों को विनी सन स्कॉलरशिप दिलायेगा देश के टॉप मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला

पीयूष ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह इंटरनेशनल स्कॉलरशिप हासिल की. उन्होंने ब्रिटेन और चीन के छात्रों के साथ मिलकर एक ऐप (App) डिजाइन करके यह इंटरनेशनल स्कॉलरशिप हासिल की.
रांची: गिरिडीह के पियूष भारद्वाज बीआईटी दुर्ग में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं. फर्स्ट ईयर की परीक्षा कम्प्लीट करके वह सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं. पीयूष के पिता मुश्किल से साल में एक लाख रुपये कमा पाते होंगे. ऐसे में अपने बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना भी वह नहीं देख सकते थे. लेकिन, हरियाणा में काम करने वाली एक संस्था की मदद से पीयूष को स्कॉलरशिप मिली और छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इंजीनियरिंग कॉलेज में उनका दाखिला हो गया.
पीयूष ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह इंटरनेशनल स्कॉलरशिप हासिल की. उन्होंने ब्रिटेन और चीन के छात्रों के साथ मिलकर एक ऐप (App) डिजाइन करके यह इंटरनेशनल स्कॉलरशिप हासिल की. बिहार के भोजपुर की श्रुति, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कविता, महाराष्ट्र के मुंबई स्थित कांदिवली की लावण्या, भोजपुर के अपूर्व, झारखंड की राजधानी रांची की अंजुम के अलावा और भी कई बच्चे हैं, जिन्हें लोटस पेटल ने इंटरनेशनल स्कॉलरशिप के जरिये उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद की है.
लोटस पेटल फाउंडेशन (Lotus Petal Foundation) अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के जरिये झारखंड, बिहार के मेधावी बच्चों को, जो मेडिकल (नर्सिंग/फार्मेसी) और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, को स्कॉलरशिप दिलाने में मदद करती है. विनी सन स्कॉलरशिप प्रोग्राम (Winnie Sun scholarship Programme) उन बेटियों के लिए है, जो मेधावी तो हैं, लेकिन पैसे के अभाव में हायर एजुकेशन नहीं ले पातीं या उसे जारी नहीं रख पातीं.
Also Read: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान : मेधावी छात्र-छात्राएं 12 जुलाई को होंगे सम्मानित
स्कॉलरशिप की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. इसके लिए आपको लोटस पेटल की वेबसाइट पर सभी वैध दस्तावेज के साथ अप्लाई करना होता है. आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अलग-अलग बैच में इंटरव्यू लिया जाता है. इंटरव्यू के बाद लोटस पेटल और मल्टीनेशनल कंपनियों के वरीय पदाधिकारियों का संयुक्त पैनल विद्यार्थियों का चयन करता है.
लोटस पेटल के संस्थापक कुशल चक्रवर्ती (Kushal Chakravorty) ने प्रभात खबर (prbhatkhabar.com) को बताया कि इस वर्ष देश भर से 138 आवेदन आये हैं. 8 राज्यों (हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना) के 25 स्कॉलर का चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 और 2020 में बिहार की 4, झारखंड की 2, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की एक-एक बेटियों का विनी सन स्कॉलरशिप प्रोग्राम की मदद से देश के अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला हुआ.
विनी सन स्कॉलरशिप कार्यक्रम के जरिये बच्चों को हर साल 68 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है. वहीं, गिरिडीह के छात्र पीयूष भारद्वाज को साल में 90 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिल रही है. वर्ष 2021 से 2024 तक पीयूष को 2.70 लाख (2 लाख 70 हजार) रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी.
भोजपुर की श्रुति कर्नाटक के एनआईटी सुरतकल में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है. भोजपुर की ही अपूर्वा ने कर्नाटक के सुरतकल स्थित एनआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया है. पटना की प्रिया कुमारी बीआईटी मेसरा, पटना में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पटना की ही सुरुचि बीआईटी मेसरा पटना में इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स की शिक्षा ले रही हैं.
Also Read: संताल महासम्मेलन में सीएम हेमंत का बड़ा ऐलान, अब आदिवासी मेधावी छात्रों को मिलेगा 50% अनुदान पर स्कॉर्पियो
रांची की अंजुम बीआईटी रांची से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं. रांची की ही क्यू आनंद ने बीआईटी मेसरा रांची में बायोटेक्नोलॉजी में दाखिला लिया है. इनके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ की कविता इस वक्त उत्तर प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा मे इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं. मुंबई के कांदिवली की रहने वाली लावण्या उषा मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई में कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं.
लाने की तैयारी
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि लोटस पेटल फाउंडेशन इस वक्त हरियाणा में विद्या सहयोग कार्यक्रम चला रहा है. मेधावी छात्राओं के लिए शुरू किये गये स्कॉलरशिप कार्यक्रम की घोषणा 20 दिसंबर के बाद की जायेगी. देश के किसी भी हिस्से से मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छुक कोई भी छात्रा इसके लिए आवेदन कर सकती है. कुशल चक्रवर्ती विद्या सहयोग कार्यक्रम को झारखंड में भी लांच करना चाहते हैं.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




