पश्चिमी चंपारण की दो युवतियों ने की समलैंगिक शादी

Updated at : 10 Sep 2020 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी चंपारण की दो युवतियों ने की समलैंगिक शादी

रामनगर (पचं) : पश्चिमी चंपारण की दो युवतियों ने पंजाब के जालंधर में समलैंगिक शादी कर ली़ दोनों बेतिया की रहनी वाली हैं. इनमें से एक बेतिया के कालीबाग मुहल्ला दूसरी रामनगर नगर पंचायत क्षेत्र की है. दोनों राजी खुशी से रह रही हैं. एक परिवारवाले शादी से खुश हैं, तो दूसरे के परिजन खफा हैं.

एक के पिता एक दशक पूर्व पंजाब के जालंधर में रोजी-रोटी की तलाश में गये. बाद में परिवार के सभी सदस्यों को भी लेते गये. दूसरी लड़की वहीं पर अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर कंपनी ज्वाइन कर ली. चार वर्ष पूर्व उसको को पता चला कि बेतिया के एक रिश्तेदार इसी इलाके में रहते हैं. फिर वह उसके घर रहने के लिए चली गयी.

दोनों एक साथ चप्पल कंपनी में काम करने लगीं. दोनों की नजदिकियां इस कदर बढ़ीं, जो प्यार में तब्दील हो गयीं. दोनों पति पत्नी समझ एक दूसरे के साथ रहने लगी. यह बात घरवालों को नागवार गुजरनी शुरू हो गयी. घरवालों के विरोध को देख दोनों ने उसी मुहल्ले में अलग कमरा ले लिया.

23 जुलाई, 2020 को परिवार के मुखिया बेतिया आये. लॉकडाउन में फंस गये. इसी दौरान दोनों ने जालंधर के एक न्यायालय में शादी रचा किराये के मकान में रहने लगी. इस बात की भनक जब परिजनों को लगी, तो जालंधर पहुंचे. किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर 30 अगस्त को बेतिया ले आये. दोनों को अलग रहने का दबाव डालने लगे. इस दौरान कई बार पंचायती भी हुई.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन