ePaper

तेजप्रताप यादव को बिहार विधानसभा में मिला अहम पद, NDA और महागठबंधन के इन नेताओं की नयी भूमिका जानिए...

Updated at : 30 Jun 2024 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
bihar vidhan sabha

बिहार विधानसभा की फाइल तस्वीर

बिहार विधानसभा की 23 कमेटियों की नये सिरे से घोषणा कर दी गयी है. तेजप्रताप यादव भी कमेटी में सभापति बनाए गए हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को इसमें शामिल किया गया है.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा की 23 कमेटियों की घोषणा नये सिरे से कर दी गयी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के पास अहम जिम्मेवारी थमायी गयी है. राजद, माले, कांग्रेस और सीपीआई को भी सभापति की कुर्सी दी गयी है. जबकि भाजपा और जदयू से भी सभापति बनाए गए हैं. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने शनिवार को विधानसभा की 23 कमेटियों की नये सिरे से घोषणा की है. राजद नेता तेजप्रताप यादव भी कमेटी में सभापति बनाए गए हैं.

तेज प्रताप यादव भी बनाए गए सभापति…

विधानसभा में नियम, विशेषाधिकार एवं सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति खुद विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव होंगे. वहीं राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया. नयी कमेटी में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गैर सरकारी संकल्प संबंधी कमेटी का सभापति बनाया गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद को प्राक्कलन कमेटी का सभापति बनाया गया है. सरकारी उपक्रम संबंधी समिति के सभापति हरिनारायण सिंह बनाये गये.

ALSO READ: PHOTOS: बिहार में बाढ़ की तबाही देखिए, लोगों के घर कोसी नदी में समा रहे, महिलाएं भी चला रहीं नाव…

कांग्रेस के अजीत शर्मा समेत इन नेताओं को मिली कुर्सी…

पुस्तकालय समिति के समिति रामवृक्ष सदा, आवास समिति के सभापति अशोक कुमार चौधरी, याचिका समिति के सभापति अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस के अजीत शर्मा को प्रत्यायुक्त कमेटी का सभापति बनाया गया है. राजकीय आश्वासन समिति के सभापति पूर्व मंत्री दामोदर रावत बनाये गये, वहीं प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरेंद्र कुमार पांडेय, जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति निरंजन कुमार मेहता, एससी-एसटी कल्याण समिति के सभापति डाॅ रामप्रीत पासवान, निवेदन समिति के सभापति अवधेश सिंह, महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गायत्री देवी बनायी गयी हैं.

सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को मिला जिम्मा

आचार समिति के सभापति पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल बनाये गये हैं.पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति डाॅ सुनील कुमार, आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति मो निहालउद्दीन, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति शकील अहमद खान,कृषि उद्योग विकास समिति के सभापति सूर्यकांत पासवान, पर्यटन उद्योग समिति के सभापति माले के सत्यदेव राम को बनाया गया है.शून्यकाल समिति के सभापति भारत भूषण मंडल व बिहार विरासत विकास समिति के सभापति केदार नाथ सिंह बनाये गये हैं.नयी कमेटियों में विपक्ष को 10 सभापति के पद मिले. इनमें राजद को छह, कांग्रेस को दो और सीपीआइ तथा माले को एक-एक सभापति की कुर्सी मिली है. वहीं भाजपा के पाले में सात और जदयू को सभापति के पांच पद मिले.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन