तेज प्रताप की आज होगी ऐश्वर्या राय से मुलाकात, तलाक की अर्जी पर कोर्ट को देना है अंतिम राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2022 12:26 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय से आज मुलाकात होगी. यह मुलाकात अदालत के निर्देश पर हो रही है. दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रहे मुकदमे में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.
पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय से आज मुलाकात होगी. यह मुलाकात अदालत के निर्देश पर हो रही है. दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रहे मुकदमे में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.
इन दोनों के तलाक मामले की पटना हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होनी है. आज तेज प्रताप और ऐश्वर्या आमने-सामने होंगे. दोनों के बीच मुलाकात होगी और फिर दोनों कोर्ट को अपना फैसला बताएंगे. कोर्ट ने काउंसिलिंग के लिए 28 जून की डेट दी थी.
पटना हाइकोर्ट की डिवीजन बेंच में जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र कुमार के कोर्ट में यह सुनवाई होनी है. तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय काउंसिलिंग के लिए थोड़ी देर में कोर्ट पहुंचेंगे. काउंसिलिंग के समय कोर्ट दोनों को सामने लाकर अंतिम फैसला पूछेगा कि दोनों को साथ रहना है या नहीं. काउंसिलिंग के बाद सेटलमेंट होगा.
दरअसल तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा है कि तेजप्रताप की कमाई कितनी है, इसका आंकलन अच्छे से किया जाये. आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में उनके वकील ने ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता के तौर पर 23 हजार रुपए से ज्यादा देने को कहा था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










