बेटी का मोबाइल पर बात करना मां को गुजरा नागवार, गुस्से में कर दी बेटी की गला दबाकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2022 5:07 PM
आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने उसने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
भागलपुर. भागलपुर के नवगछिया में मोबाइल पर बेटी का हमेशा व्यस्त रहना एक मां को इतना नागवार गुजरा कि गुस्से में उसकी हत्या ही कर दी. बताया जाता है कि मां के समझाने के बावजूद बेटी मोबाइल पर व्यस्त रहती थी.
शुक्रवार को इसी बात से गुस्साएं मां ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने उसने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
जानकारी के अनुसार नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के चापर दियारा में रहनेवाले अरुण मंडल की पत्नी ने अपनी सौतेली बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. अरुण मंडल गोरखपुर में रेलवे के पुल विभाग में कार्यरत हैं.
अरूण मंडल ने दो शादी की है. पहली पत्नी से तीन बेटी है, जिसमें मृतका मनीषा कुमारी सबसे छोटी बेटी थी. वहीं दो अन्य बेटियों की शादी हो चुकी है. मनीषा अपनी दादी और सौतेली मां सोमा देवी के साथ रहती थी.
मनीषा घंटों मोबाइल पर व्यस्त रहती थी, जिसे लेकर उसकी सौतेली मां डांट फटकार लगाती रहती थी. इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासूनी हुआ करती थी. शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई मां सोमी देवी ने गला दबाकर मनीषा की हत्या कर दी.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रंगरा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया. वही सौतेली मां सोमा देवी के खिलाफ मृतका की बड़ी बहन विशाखा देवी ने थाने में केस दर्ज कराया.
सौतेली मां को हत्या का आरोपी बनाया गया, जिसके बाद मौके से पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के क्रम में सौतेली मां ने बेटी की हत्या की बात स्वीकारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










