ट्रक की चपेट में आने से महिला जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर पिपरा खुर्द गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिपरा खुर्द गांव के वार्ड 4 निवासी राजदेव मेहता की 45 वर्षीया पत्नी लालमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

सरायगढ़. थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर पिपरा खुर्द गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिपरा खुर्द गांव के वार्ड 4 निवासी राजदेव मेहता की 45 वर्षीया पत्नी लालमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डाक्टर लक्ष्मी कांत राय ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घायल मरीज को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लालमनि देवी पिपराखुर्द चौक के पास सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान सिमराही तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गयी. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन