जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

Updated at : 06 Apr 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

थाना क्षेत्र के पीरगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए.

विज्ञापन

किशनपुर. थाना क्षेत्र के पीरगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए. जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को पंचायती भी की गयी, लेकिन समाधान नहीं निकल सका. इसी बीच मामले को लेकर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया गया. थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से कागजी दस्तावेज लिए और आगे की कार्रवाई हेतु थाना आने को कहा. इसी दौरान मोबाइल छीनने की बात पर दोनों पक्षों के बच्चों के बीच कहासुनी हो गयी, जो देखते ही देखते बड़ों के बीच मारपीट में बदल गयी. मारपीट में एक पक्ष से नरेसा खातून, दिलाना खातून, और गुलनाज खातून गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं दूसरे पक्ष से शाहिद खान, आरिफ खान और टुनटुन खातून को गंभीर चोटें आई हैं. मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और दोनों पक्षों को किसी तरह छुड़ाकर शांत कराया. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है. अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन