ट्रक ने बस में मारी टक्कर, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

एनएच 27 किनारे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

– एनएच 27 किनारे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा निर्मली. पटना से उदाकिशुनगंज जा रही यात्रियों से भरी बस गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित एनएच 27 किनारे हर्ष पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सब-वे के पास पलट गई. हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल निर्मल ले जाया गया. जहां 14 लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. इस हादसे में घायल हुए लोगों में मधेपुरा जिले के सोनबरसा निवासी 44 वर्षीय अनिल राम, 21 वर्षीय सुजीत कुमार, 49 वर्षीय सुतीक्ष्ण कुमार, आलमनगर निवासी 65 वर्षीय मो उस्ताद, उदाकिशुनगंज निवासी 18 वर्षीय साहिल कुमार, 48 वर्षीय रंजीत कुमार, 40 वर्षीय नूतन देवी, मवालीधन निवासी 25 वर्षीय अंकित कुमार, पटना के दानापुर निवासी 30 वर्षीय करण कुमार, 48 वर्षीय सुभद्रा देवी, जमुई निवासी ट्रक चालक 40 वर्षीय जितेंद्र कुमार, सुपौल के बसंतपुर निवासी 35 वर्षीय मो शहंशाह, मधेपुरा के ग्वालपाड़ा निवासी 26 वर्षीय पांडव कुमार तथा शंकरपुर निवासी 22 वर्षीय अनिल मंडल शामिल हैं. डॉ आलोक राज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक चालक जितेंद्र कुमार, मो शहंशाह, पांडव कुमार, अनिल मंडल, सुतीक्ष्ण कुमार, साहिल कुमार, सुजीत कुमार और एमडी मुस्ताद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल करने का काम किया गया. साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन