जदयू ने बांटी बुकलेट, जनता को बताया सरकार के विकास कार्य

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों को बुकलेट देकर वर्तमान सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचा रहे हैं

विज्ञापन

कुनौली. डगमारा प्रखंड के सिकरहट्टा में जदयू पंचायत सचिव बिलेक्षण मंडल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों को बुकलेट देकर वर्तमान सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचा रहे हैं. श्री मंडल ने बताया कि बुकलेट वितरण का उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन इसकी उपलब्धियों से अवगत हो सकें. बुकलेट लेने वालों में गुलाब देवी, पूजा कुमारी, वीना देवी, मिश्री लाल मंडल और नीतू कुमारी ने सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की सराहना की और इसे जनहित में उपयोगी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन