नव निर्मित घर से औजार की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के वार्ड संख्या 07 स्थित एक नव निर्मित घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित पिंकू कुमार साह ने बताया कि एसएफसी गोदाम के पीछे स्थित उनके घर की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था. 20 अप्रैल की रात करीब 1:35 बजे चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. चोरों ने सबसे पहले घर में लगे मिनी सीसीटीवी का पावर केबल काट दिया. फिर अंदर रखे निर्माण कार्य के औजार चोरी कर लिए. चोरी गए सामानों में दो कटर मशीन, एक वाइब्रेटर मशीन, दो हैमर मशीन और दो हथौड़ी शामिल है. इनकी कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये बतायी जा रही है. घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब ठेकेदार मो सलीम और मिस्त्री मो रहमूल काम के लिए पहुंचे और दरवाजा टूटा हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी. पीड़ित ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. पीड़ित ने निर्मली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन