हार्डवेयर दुकान से एक लाख दस हजार नकद व सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास संचालित रॉयल हार्डवेयर दुकान में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने दुकान की छत का चदरा हटाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान के गल्ले को तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख दस हजार रुपये नकद सहित दुकान में रखे दस मोटर और पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के नरहा निवासी मो फिरोज ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे. गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का गल्ला टूटा हुआ है. सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. इसके बाद जब उन्होंने दुकान के पीछे जाकर देखा तो पता चला कि दुकान की छत का चदरा उखाड़कर हटाया गया है. जिसके रास्ते चोर दुकान के अंदर घुसे थे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने गुरुवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की ओर से शिकायत की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन