पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से लेकर शाम करीब 05 बजे तक धूप नहीं निकलने के कारण ठिठुरन और अधिक बढ़ गई

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में पछुवा हवा के चलने से ठंड में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार की सुबह से लेकर शाम करीब 05 बजे तक धूप नहीं निकलने के कारण ठिठुरन और अधिक बढ़ गई. ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूरों पर देखा जा रहा है. ठंड के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ है. ठंड से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रखंड के कुछ प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. अलाव के पास बैठकर लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. ठंड को देखते हुए और सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की मांग की है. ताकि जरूरतमंदों को और अधिक राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन