होलिका दहन को लेकर अग्निशामक विभाग ने लोगों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं जन-जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को अग्निशामक विभाग की ओर से भीमनगर थाना परिसर तथा वीरपुर कोसी कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में जागरूकता बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

वीरपुर. होलिका दहन को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं जन-जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को अग्निशामक विभाग की ओर से भीमनगर थाना परिसर तथा वीरपुर कोसी कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. बैठक में होलिका दहन के दौरान सुरक्षा उपायों एवं आवश्यक सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गयी. भीमनगर थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भीमनगर थाना के थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने की. इस दौरान स्थानीय लोगों को निर्देश दिया गया कि होलिका दहन खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर अथवा चौराहों पर ही किया जाए. साथ ही बड़े स्थलों पर होलिका दहन के दौरान अग्निशामक वाहन की गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गयी. बैठक में अग्निशामक विभाग के आपातकालीन नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया और आग लगने की स्थिति में त्वरित सूचना देने की अपील की गयी. इसी क्रम में वीरपुर कोसी कॉलोनी में अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस मित्रों द्वारा लोगों को होलिका दहन से जुड़ी आवश्यक सुरक्षा जानकारियां साझा की गयीं और लापरवाही से होने वाली घटनाओं से बचने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान अग्निशामक विभाग से रंजीत कुमार, प्रधान अग्निकर्मी अरविंद कुमार, वीरपुर प्रभारी ददन कुमार सिंह, चालक विश्वकर्मा कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि पर्व को उत्साह के साथ-साथ पूरी सावधानी और जिम्मेदारी से मनाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन