अष्टयाम संकीर्तन से गूंज रहा शहर, भक्तिमय हुआ वातावरण

Updated:
विज्ञापन

अष्टयाम कार्यक्रम में जिले की कई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं

विज्ञापन

सुपौल. शहर के महावीर चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में इन दिनों नौ दिवसीय अखंड नवाह अष्टयाम संकीर्तन का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है. 31 दिसंबर की संध्या से प्रारंभ हुए इस अष्टयाम कार्यक्रम में जिले की कई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. दिन-रात चल रहे अष्टयाम एवं भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटकर भजन-कीर्तन का आनंद उठा रहे हैं. अष्टयाम संकीर्तन के क्रम में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाप्रसाद का आयोजन किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर एवं अष्टयाम समिति के सचिव गंगा साह ने बताया कि इस अवसर पर करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया. गौरतलब है कि बजरंगबली मंदिर में बीते 59 वर्षों से लगातार नववर्ष के अवसर पर अखंड नवाह अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन की सफलता को लेकर कमेटी के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं, वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भी यथासंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है. 09 जनवरी की संध्या को अष्टयाम संकीर्तन का भव्य समापन किया जाएगा. समापन अवसर पर महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन