ePaper

नहर में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत

Updated at : 22 Oct 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

लोगों ने युवक की डूबने के सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद नदी का फाटक बंद कर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला

विज्ञापन

बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के 43 आरडी के उप शाखा नहर के समीप मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे नहर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवाराम पंचायत स्थित वार्ड नंबर 07 मंडल टोला निवासी शकलदेव मंडल के 16 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार मंडल बताया जाता है. जानकारी मुताबिक उक्त मृतक 43 आरडी मेन कनाल के उप शाखा नहर में अपने साथियों के साथ नहर में नहाने गया था. इसी क्रम में तेज धारा प्रवाह पानी में समाहित हो गया. लोगों ने युवक की डूबने के सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद नदी का फाटक बंद कर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस तत्परता दिखाते हुए किशोर को वीरपुर एलएन अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे का शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगी मां मृतक संदीप के शव को देख उसकी मां दहाड़ मारकर रोने लगी. मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा बेटा था. वह एलएनएमएस कॉलेज वीरपुर के बारहवीं के छात्र था. जो आर्ट संकाय से घर से ही पढ़ाई कर रहा था. कहते है थानाध्यक्ष इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती ने बताया कि मृतक के परिजन से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा. पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन