WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ऑनलाइन फ्रॉड से आपकी सेफ्टी, जानें कैसे

Updated:
विज्ञापन

व्हाट्सएप (Photo: Unsplash)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

WhatsApp जल्द ही एक ऐसा फीचर ला सकता है जो यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा. यह सिस्टम अनजान मैसेज को खुद पहचानकर तुरंत अलर्ट देगा, वो भी बिना चैट बाहर भेजे. यूजर को अलर्ट के साथ फैसला करने का ऑप्शन मिलेगा कि बातचीत जारी रखनी है या नहीं.

विज्ञापन

WhatsApp जल्द ही एक नया सेफ्टी फीचर लेकर आ सकता है, जो ऑनलाइन स्कैम से बचने में आपकी काफी मदद करेगा. WABetaInfo की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज की पहचान कर सीधे चैट के अंदर ही अलर्ट दिखाएगा. खास बात यह है कि मैसेज की जांच यूजर के अपने फोन पर ही होगी, जिससे प्राइवेसी भी बनी रहेगी. फिलहाल यह फीचर काफी दिलचस्प लग रहा है, लेकिन अभी तक इसे बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है. आइए जानते हैं WhatsApp के इस आने वाले Scam Alert फीचर के बारे में.

विज्ञापन

क्या है WhatsApp का Scam Alert फीचर?

आजकल ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं. स्कैमर्स अक्सर अनजान नंबरों से मैसेज भेजकर लोगों को डराने या कन्फ्यूज करने की कोशिश करते हैं. इसी खतरे से बचाने के लिए WhatsApp एक नया ‘Scam Alert’ फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई मैसेज फर्जी लगेगा तो यह फीचर यूजर को तुरंत अलर्ट देगा. खास बात यह है कि WhatsApp खुद से किसी चैट को ब्लॉक नहीं करेगा, बल्कि जरूरी जानकारी देकर फैसला यूजर पर छोड़ेगा कि बातचीत जारी रखनी है या फिर उस नंबर के खिलाफ कार्रवाई करनी है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर बिना नंबर शेयर किए शुरू करें चैट, जानें Username सेट करने का तरीका

कैसे काम करेगा Scam Alert फीचर?

जब ये फीचर ऑन होगा, तो ऐप आपके फोन पर ही अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को चेक करेगा. अगर किसी मैसेज में स्कैम जैसा कुछ शक लगेगा, तो तुरंत चैट में एक वॉर्निंग दिखेगी. जैसे ‘यह स्कैम हो सकता है.’ इसके बाद यूजर के पास दो ऑप्शन होंगे. या तो उस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें, या फिर मैसेज पर भरोसा करके चैट जारी रखें. खास बात ये है कि ये पूरा सिस्टम आपके ही डिवाइस पर काम करेगा. यानी आपकी चैट बाहर WhatsApp या Meta के सर्वर पर नहीं भेजी जाएगी.

इतना ही नहीं, कंपनी एक लोकल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट फीचर भी तैयार कर रही है, जिससे यूजर्स देख सकेंगे कि कब और कितनी बार Scam Alert एक्टिव हुआ था. ये जानकारी भी सिर्फ आपके फोन में ही सेव रहेगी और किसी के साथ शेयर नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर पुराने मैसेज ढूंढ़ने के लिए घंटों स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं, जानें सबसे आसान तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola