भीमपुर थाना पर एसपी ने लोगों के साथ किया जनसंवाद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को आम लोगों व थाना में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ितों के साथ के सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया

विज्ञापन

बलुआ बाजार. भीमपुर थाना परिसर में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आसपास के ग्रामीण व जन प्रतिनिधि शामिल हुए. एसपी के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को रखा. इस मौके पर भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. एसपी शरथ आरएस ने लोगों की समस्याओं को सुना और पुलिसकर्मियों को विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी ने लोगों से पुलिस के कार्य में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य व असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. पुलिस कर्मियों को आम लोगों व थाना में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ितों के साथ के सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन