356 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल वीरपुर की सीमा चौकी नियोर द्वारा विशेष नाका ड्यूटी के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल से भारत की ओर लाई जा रही नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

कुनौली. 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल वीरपुर की सीमा चौकी नियोर द्वारा विशेष नाका ड्यूटी के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल से भारत की ओर लाई जा रही नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत एसएसबी 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नियोर से मादक पदार्थ, शराब की तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली थी. नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत की ओर 03 बाइक पर सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिये. जिससे पूछताछ की गयी. इस क्रम में एसएसबी ने एक युवक को 356 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान मधुबनी जिले के आंध्रामठ थाना क्षेत्र निवासी गगन कुमार पंडित के रूप में की गयी, जबकि दो युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन