240 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 6:58 PM
एसएसबी 45वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी निओर व बिहार पुलिस ने संयुक्त गश्ती ड्यूटी के दौरान नेपाली शराब एवं बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया
सुपौल. एसएसबी 45वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी निओर व बिहार पुलिस ने संयुक्त गश्ती ड्यूटी के दौरान नेपाली शराब एवं बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी, निगरानी के उद्देश्य से एसएसबी 45 वीं बटालियन सशत्र सीमा बल की सभी सीमा चौकियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में बिहार पुलिस के साथ लगातार गश्त की जाती है. इसी क्रम में गुरुवार को सीमा चौकी निओर के मुख्य आरक्षी गुंजन कुमार के नेतृत्व में अन्य 04 कार्मिक एवं बिहार पुलिस के 02 कार्मिकों का संयुक्त दल सीमा स्तंभ संख्या 229 के निकट क्षेत्र निओर की तरफ निर्धारित मार्ग पर सतर्कता के साथ गश्त कर रहा था. इस दौरान दल को एक व्यक्ति बाइक पर कुछ सामान से नेपाल प्रभाग से आता दिखा. गश्ती दल को देखते ही उक्त व्यक्ति बाइक छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन गश्त दल द्वारा उसका पीछा किया गया तथा उसे पकड़ लिया गया. इसके उपरांत गश्त दल ने बाइक पर बोरी में रखे सामान की तलाशी ली. तलाशी ली तो 240 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. हिरासत में लिए गए तस्कर की पहचान धरहरा वार्ड नंबर 10 आंध्रमठ मधुबनी निवासी जितेंद्र मंडल के रूप में की गयी. आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त की गई शराब, बाइक व हिरासत में लिए गए तस्कर को आंध्रमठ थाना को सुपुर्द किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










