ePaper

सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 Aug 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

इस छापेमारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कर्णपट्टी गांव (वार्ड नंबर 13), औरलाहा पंचायत स्थित एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजकुमार यादव उर्फ पंकज यादव के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी है. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता से छापेमारी की. मौके से सात बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई और आरोपी को वहीं से हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस छापेमारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई. पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन