अनियंत्रित स्कॉर्पियो फूस घर के ऊपर गिरी, हजारों का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 9:45 PM

विज्ञापन

एक बाइक, एक साइकिल व एक फूस का घर सहित हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत अंतर्गत बेरदह गांव के समीप एनएच 106 पर शुक्रवार की संध्या एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो-तीन वाहनों को रौंदते हुए 10 फीट से एक फूस के घर के ऊपर गिर गयी. हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल हो गये. वहीं एक बाइक, एक साइकिल व एक फूस का घर सहित हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी डोगरा निवासी ब्रजेश कुमार साह स्कॉर्पियो से मधेपुरा जिले के गम्हारिया निवासी दीपक कुमार, मनीष कुमार यादव और हिमांशु कुमार के साथ नेपाल घूमने गये थे. वापस लौटने के क्रम में बेरदह के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो करीब 10 फीट ऊपर उड़ते हुए एक फूस घर पर जा गिरी. जिस कारण हादसे में स्कॉर्पियो सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घटना के बाद टक्कर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गयी. आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और इसकी सूचना 112 पुलिस को दिया. जिसके बाद पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घटना को लेकर वहीं पीड़ित गृहस्वामी सुवालाल पंडित ने बताया कि उनके घर के ऊपर स्कॉर्पियो गिरने के कारण जहां घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दरवाजे पर खड़ा अरुण प्रसाद यादव की एक बाइक व मौजेलाल साह की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके अलावा घर में रखा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन