ePaper

पुलिस इलेवन बनाम पब्लिक इलेवन फैंसी मैच में रोमांच, पब्लिक इलेवन ने चार विकेट से मारी बाजी

Updated at : 24 Feb 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस इलेवन बनाम पब्लिक इलेवन फैंसी मैच में रोमांच, पब्लिक इलेवन ने चार विकेट से मारी बाजी

उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के खेल मैदान में मंगलवार को युवा क्रिकेट क्लब जदिया के बैनर तले आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पुलिस इलेवन बनाम पब्लिक इलेवन के बीच फैंसी मैच खेला गया.

विज्ञापन

जदिया. उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के खेल मैदान में मंगलवार को युवा क्रिकेट क्लब जदिया के बैनर तले आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पुलिस इलेवन बनाम पब्लिक इलेवन के बीच फैंसी मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में पब्लिक इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस इलेवन को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. पब्लिक इलेवन के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा. पुलिस टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक इलेवन की टीम ने तेज शुरुआत की और 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए मैच को एकतरफा बना दिया. दर्शकों ने चौकों-छक्कों पर जमकर तालियां बजायी. पब्लिक इलेवन के खिलाड़ी छोटू ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 29 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके और बल्लेबाजी में 17 रनों का योगदान दिया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका डॉ संजय देव एवं अजय कुमार ने निभायी, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी चंदन, शत्रुघ्न व सनोज ने संभाली. स्कोरर के रूप में राकेश कुमार ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभायी. खेल समाप्ति के बाद पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. विजेता टीम पब्लिक इलेवन के कप्तान सुशांत कुमार को जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कप प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उप विजेता टीम पुलिस इलेवन के कप्तान थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन को राजद के प्रदेश सचिव श्याम यादव ने कप प्रदान किया, जबकि मेन आफ द मैच घोषित किये गए छोटू कुमार को जिप सदस्य पूनम कुमारी एवं पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से शील्ड प्रदान किया. कार्यक्रम में एसआई एस एन पाठक, मनोज कुमार, मोहन सिंह, भूषण दिवाकर, कमल ठाकुर, फुलेश्वर मेहता, शैलेन्द्र यादव, बोआ यादव, विवेक कुमार बबलू ,सुनील मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खेल प्रेमियों ने आयोजक समिति की सराहना की.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन